पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Truck Tempo Collision People Injured Jhansi Latest News Hindi

झांसी: ट्रक-टैंपो की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. जालौन जनपद के उरई में सोमवार को ट्रक-टैंपो की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उनको उरई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे शामि‍ल हैं।
उरई के राष्‍ट्रीय राजमार्ग स्थित जोहलूपुर और उसरगांव के बीच टैम्पो और ट्रक में टक्कर हो गई। सामने से आए ट्रक को देख टैंपो असंतुलित हो गया और ट्रक में जा घुसा। ट्रक चालक ने रफ्तार धीमी कर दी, इस कारण भीषण हादसा होने से बच गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकतर के सिर में गंभीर चोट लगी है। आनन-फानन में राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वे सभी जोहलूपुर और उसरगांव के रहने वाले हैं।
ओवरलोडिंग के कारण होते हैं हादसे
डग्‍गामारी में चलने वाले टैंपो में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जाती हैं। एक टैंपो में 8 से 10 सवारियां आती हैं, लेकिन 18 से 20 सवारियां भरी जाती हैं। इससे आये दिन हादसे होते हैं।
तस्‍वीर में: सड़क दुर्घटना में घायल लोग।