तस्वीर में: मृतक घोषित होने के बाद शव ले जाते परिजन।
मिर्जापुर/वाराणसी. हंसी-मजाक से शुरू हुए विवाद में गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के धाम को जाने वाले पुराने वीआईपी मार्ग की है। गुरुवार की सुबह वहां दो पंडों के बीच हाथ का पंजा लड़ाने की बात चल रही थी। इसके बाद बात बढ़ जाने के कारण यह घटना घटी।
गुरुवार सुबह मृत्युंजय दुबे अपने परिचित ज्ञानी पाण्डेय से मजाक कर रहे थे। वे दोनों हाथ का पंजा लड़ाने की बात कर रहे थे। इसी बीच मृत्युंजय ने कुछ ऐसा कहा जो ज्ञानी को बुरा लग गया। गुस्साकर उन्होंने घर में रखा लाइसेंसी बंदूक लिया और मृत्युंजय को गोली मार दिया।
घटनाक्रम में बीच-बचाव कर रहे शिवशंकर गिरी को भी गोली लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गए। पुलिस ने दो पंडों की जान लेने वाले लाइसेंसी असलहे को जब्त कर लिया। हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
आगे देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें...