पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Sides Collide In Restaurant For Food In Jalaun Uttar Pradesh

जालौन: रेस्‍टोंरेट में रोटी को लेकर भिड़े दो पक्ष, एक गंभीर रूप से घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. जालौन के कस्बा कोंच में रविवार देर शाम एक रेस्टोरेंट में रोटी को लेकर जमकर बवाल हुआ। खाना-पीना छोड़ भिड़े दो पक्षों में रेस्टोरेंट के अंदर ही जमकर लाठी डंडे चले। पहले रोटी नहीं देने पर रेस्टोरेंट कर्मियों को भी पीटा गया। घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख जालौन के डॉक्‍टरों ने झांसी रेफर कर दिया।
रविवार शाम जालौन के कोंच में एक रेस्टोरेंट में कुछ लोग खाना खा रहे थे। यहां कोंच निवासी कल्लू कसाई ने वेटर से रोटियां मंगाई। वेटर रोटी देने जा रहा था। इसी बीच यहां बैठे संजय यादव नाम के एक व्यक्ति ने वेटर को पहले रोटी देने को कहा। वहीं, कल्लू कसाई ने कहा कि रोटी पहले उसने मंगाई, इसलिए वही लेगा। इसको लेकर संजय यादव और कल्लू कसाई आपस में भिड़ गए।
फोन कर दोनों ने अन्‍य साथियों को भी रेस्‍टोरेंट में बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस बीच रेस्टोरेंट कर्मियों को भी पीटा गया। बताया जा रहा है कि संजय यादव और कल्लू कसाई दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से कल्लू कसाई को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस पहले मामले की तफतीश करना चाहती है।
फोटो: झड़प में घायल कल्‍लू कसाई।