पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Women Died In Road Accident Many Seriously Injured Ghazipur News

30 फीट गहरे गड्ढे में पलटा महिलाओं से भरा ट्रैक्‍टर, दो की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाजीपुर/वाराणसी. करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा पुल पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ से आती तेज बोलेरो कार के पास लेते वक्‍त महिलाओं से भरी ट्रैक्‍टर-ट्राली अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।
ट्राली से दबने के कारण दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। अन्‍य घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करते रहे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। साथ ही घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि करीमुद्दीनपुर और बथोर गांव की 50 से ज्यादा महिलाएं करइल के सवितापुर में हरी मटर तोड़ने के लिए ट्रैक्टर से जा रही थीं। उसी समय जोगा पुल के करीब एक बोलेरो के पास लेने के चक्कर में अचानक ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क से 30 फिट नीचे पलट गया।
ट्रैक्टर पलटते ही आसपास के गांव में हंगामा मच गया। लोग आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में करीमुद्दीनपुर निवासी मीना (40), यशोदा (65) की मौत हो गई।
आगे पढ़‍िए मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने किया चक्‍काजाम...