पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Young Men Arrested With 23 Kg Hashish Bahraich Uttar Pradesh

बहराइच: 23 किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पकड़े गए युवक।
बहराइच/गोंडा: बहराइच में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सोमवार को एसएसबी की सातवीं वाहनी, डी कम्पनी और पचपकरी बीओपी के जवानों ने छापा मारकार 23 किलो चरस बरामद किए। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। उन्हें बाद में रूपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का धंधा जोरों पर है। इसके चलते बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जाती है। महिलाओं की तलाशी के लिए महिला एसएसबी तैनात हैं। बीसी जोसी सहायक सेनानायक ने बताया कि इंस्पेक्टर देवासी के नेतृत्व मे हेक दामोदर दास, श्रीपति वासूमतारी, हेमंत सिंह, सुमित रज्जन कुमार, मोहम्मद इम्तियाज और नितिन त्रिमूर्ति पिलर सं. 33/01 के पास गश्त कर रहे थे।
इस दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़े। दोनों से पूछताछ की गई। इन लोगों ने अपना नाम राम निवास वर्मा और दूसरे ने विनोद कुमार वर्मा बताया। जब दोनों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से दो बोरे में 13 किलो और 10 किलो चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।