विधानसभा उपचुनाव में बुंदेलखंड की दोनों विधानसभा सीटें जीतने के बाद जश्न मनाते हुए सपा कर्यकर्ता (तस्वीर में)
- केंद्रीय मंत्री उमा भारती के गढ़ में दौड़ी साइकिल
- लोकसभा चुनाव में हार का सपा ने लिया बदला
झांसी. बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी (सपा) की साइकिल सबसे तेज चली। यहां उपचुनाव में मोदी और उमा भारती की लहर को दरकिनार करते हुए सपा ने चरखारी और हमीरपुर दोनों विधानसभा सीटेंं जीत ली है। चरखारी से खुद उमा भारती विधायक थीं। लोकसभा चुनाव में वह ललितपुर से सांसद चुन ली गईं। वहीं, हमीरपुर विधानसभा सीटें से विधायक रही साध्वी निरंजन ज्योति के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई चरखारी सीट पर सपा के कप्तान सिंह राजपूत को जीत मिली है। उन्हें 95 हजार आठ वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रामजीवन यादव यहां 44 हजार 203 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बीजेपी यहां तीसरे स्थान पर रही। बीजेपी प्रत्याशी गीता सिंह को 38 हजार 786 वोट मिले।
हमीरपुर सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को उपचुनाव में बड़ा धक्का लगा है। लोकसभा चुनाव में सांसद बनी साध्वी भी अपनी सीट नहीं बचा पाईं। सपा प्रत्याशी शिवचरण प्रजापति को एक लाख 12 हजार 995 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के जगदीश व्यास को 68 हजार 556 वोटों से हराया। उन्हें 44 हजार 439 वोट मिले। यहां तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी केशव सिंह को 42 हजार 200 वोट मिले।
सपा कार्यकर्ताओं में जश्न
यूपी विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से सपा कार्यकर्ताओं में जश्न है, तो वहीं बीजेपी में मायूसी है। खासकर चरखारी सीट पर हार ने उमा भारती के गढ़ पर सवाल खड़ा कर दिया है। झांसी में इलाइट चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
आगे देखिए, बुंदेलखंड में जीत के बाद सपा कार्यकर्ताओं के जश्न की अन्य तस्वीरें...