तस्वीर में: जुलूस में राजीव गुंबर और कार्यकर्ताओं का सैलाब।
सहारनपुर. विधानसभा की सहारनपुर सदर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राजीव गुंबर ने बाजी मारी है। उन्होंने सपा प्रत्याशी संजय गर्ग को 26 हजार मतों से हराया है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चौधरी अपनी जमानत बचाने में भी कामयाब नहीं रह सके। बीजेपी प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने शहर भर में जुलूस निकाले और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
बताते चलें कि बीजेपी सांसद राघव लखनपाल शर्मा द्वारा सीट छोड़ने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। राज्य में शुरू हुई उपचुनाव की प्रक्रिया के तहत इस सीट पर बीजेपी सुप्रीमो
अमित शाह ने पंजाबी समाज से जुड़े बीजेपी कार्यकर्ता के नए चेहरे के रूप में राजीव गुंबर को मैदान में उतारा था।
17वें राउंड में मारी बाजी
मंगलवार को जेवी जैन डिग्री कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी डा. इंद्रवीर सिंह यादव और सिटी मजिस्ट्रेट कुंज बिहारी अग्रवाल की देखरेख में शुरू हुई मतगणना में 16वें राउंड तक सपा प्रत्याशी संजय गर्ग 16 हजार मतों से आगे चलते रहे, दूसरे नंबर पर बीजेपी के राजीव गुंबर रहे, लेकिन 17वें राउंड की मतगणना शुरू होने के बाद संजय गर्ग पिछड़ते चले गए और राजीव गुंबर पहले नंबर पर आते चले गए। कुल 27 चक्रों में हुई मतगणना के बाद राजीव गुंबर ने संजय गर्ग को 26 हजार 443 मतों से पराजित किया। उन्हें कुल एक लाख आठ हजार 306 वोट मिले, जबकि संजय गर्ग को 81 हजार 863 और कांग्रेस के मुकेश चौधरी को 28 हजार 533 वोट मिले।
आगे पढ़िए बीजेपी प्रत्याशी पहली राजीव गुंबर पहली बार लड़े हैं चुनाव...