फोटो: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के बाद घर वापस लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़।
सहारनपुर/मेरठ. यूपी पुलिस में सिपाही बनने के लिए युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर हुई लिखित परीक्षा में 15 हजार छात्र-छात्राओं ने सिपाही बनने के लिए परीक्षा दी। इस दौरान सड़कों पर छात्राओं का सैलाब ही नजर आ रहा था। रेलवे स्टेश, रोडवेज और निजी बस स्टैंड पर भारी भीड़ नजर आई। छात्राओं के लिए अलग से परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
यूपी पुलिस में सिपाही की भर्ती के लिए सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। निजी और सरकारी स्कूल कॉलेजों में 23 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। इसमें 15 हजार से अधिक युवाओं ने परीक्षा दी। इस परीक्षा को देने के लिए शनिवार की दोपहर से ही युवाओं को शहर में आना शुरू हो गया था। शहर के सभी लॉज, गेस्ट हाउस, होटल और धर्मशालाएं परीक्षार्थियों की भीड़ से भरे रहे।
बरेली में हुए फिजीकल टेस्ट छात्र यहां पहुंचे
यूपी पुलिस में भर्ती को लेकर पिछले दिनों बरेली में फिजीकल टेस्ट आयोजित किया गया था। इस टेस्ट को पास करने वाले रामपुर, अमरोहा और बरेली के छात्रों की यहां पर लिखित परीक्षा संपन्न कराई गई। इसके अलावा यहां के छात्रों की परीक्षा के लिए दूसरे जिलों में केंद्र स्थापित किए गए थे। छात्राओं के लिए अलग से परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें इस्लामिया गर्ल्स इंटर और डिग्री कॉलेज में तीन हजार से अधिक छात्राओं ने परीक्षा दी।
सुरक्षा के लिए किए गए व्यापक बंदोबस्त
एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि सिपाही भर्ती की परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। इस कार्य के लिए जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया था, वहीं शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया गया।
आगे पढ़िए परीक्षा समाप्त होने के बाद उमड़ी भीड़...