फोटो: विकलांग को ट्राई साइकिल देते बीजेपी सांसद वरुण गांधी।
सुल्तानपुर/लखनऊ.बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपने तीन दिन के दौरे पर शुक्रवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अपने संसदीय क्षेत्र में वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शुरुआत की। कुछ विकलांगों को उपकरण भी वितरित किए। इसके बाद बीजेपी सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
इस दौरान वरुण गांधी ने कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र के गरीबों और जरूरतमंदों के लिए काफी कुछ करना चाहते हैं। उनके पास इसके लिए कई योजनाएं हैं। इनपर काम किया जा रहा है। सरकार के सहयोग से इन्हें क्रियान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बीजेपी सांसद के सामने कई समस्याएं भी रखीं। इसे जल्द ही निपटाने का वरुण गांधी ने भरोसा दिया।
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद वरुण गांधी सुबह 11 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए बंधुआकलां पहुंचें। यहां से वह सीधे जनधन योजना के कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच बैंक पास बुक का वितरण किया। साथ ही विकलांगों को ट्राई साइकिल और व्हील चेयर दी। इसके बाद दोपहर एक बजे वह कटिया चौराहा चले गए। यहां एक आयोजन में वह शामिल हुए। इसके बाद डाक बंगले के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
आगे देखिए, बीजेपी सांसद वरुण गांधी की अन्य तस्वीरें...