तस्वीर में: जली हुई नाक दिखाता पीड़ित।
झांसी. दलित युवक को मल-मूत्र खिलाने और उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़ा बांधकर आग लगाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि मामले को एससी-एसटी आयोग ने तलब कर लिया है, लेकिन दलित युवक अब भी दहशत में है। युवक के अनुसार, उसके साथ रेप जैसा सलूक किया गया। जलती सिगरेट से उसके नाक को जलाया गया और उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़ा बांध उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दिया गया। आरोपियों ने दलित पर सिर्फ इसलिए कहर बरपाया क्योंकि कुछ दिन पहले ही पीड़ित के पिता ने उनके जमीन के बगल में एक प्लॉट खरीद लिया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मल-मूत्र खिलाए जाने की बात से इनकार किया है। वहीं, शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, दलित युवक की हालत खराब हो गई, उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रक्सा थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले दलित युवक सुजान सिंह के पिता रामादिन ने कुछ दिन पहले ही एक प्लॉट खरीदा था। इसके ठीक बगल में ही आरोपियों का भी प्लॉट है। दलित पड़ोसी होना उन्हें नागवार गुजरा और उन्होंने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की यह पहली घटना नहीं थी, इसके पहले भी उसे कई बार मारा-पीटा और प्रताड़ित किया था। उसे नंगा कर दिया गया और बार-बार निवेदन करने पर भी उसके कपड़े नहीं दिए गए।
रेप जैसा किया गया सलूक
पीड़ित युवक ने dainikbhaskar.com से बताया कि आरोपियों ने उसके साथ रेप करने जैसा सलूक किया गया। उसके प्राइवेट पार्ट कपड़े से बांध उसमें पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया गया। युवक अब भी ठीक से नहीं चल पा रहा है। उसके पैर में भी घाव के निशान है, जो साफ देखे जा सकते हैं कि उसे साथ किस तरह की यातनाएं दी गई।
युवक को नंगा करके पीटा
युवक ने बताया कि उसे आरोपियों ने उसे नंगा करके लाठी-डंडों से बेतहाशा पीटा गया। वह सिगरेट नहीं पीता है, इसके बाद भी उसे जबरदस्ती पिलाने का प्रयास किया गया और उसके शरीर को जलते सिगरेट से जला दिया गया। उनसे बार-बार निवेदन करने पर भी उसके कपड़े नहीं दिए गए।
आगे पढ़िए दर्ज हुआ मामला...