बागपत/मेरठ. बागपत के दिगम्बर जैन महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव के दौरान दो गुटों में संघर्ष हो गया। इसमें जमकर लात-घूंसे चले। वहां खड़ी पुलिस मूकदर्शक बन सब कुछ देखती रही। कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच घमासान को देखकर जब लोगों की भीड़ जमा हो गई तब पुलिस एक्टिव हुई और बीचबचाव किया। फिलहाल कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने छात्रों को समझा कर मतदान करा दिया।
छात्र संघ चुनाव में बड़ी संख्या में स्टूडेंट मतदान केंद्र पर पहुंचे। कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी फर्स्ट ईयर के ऐसे भी छात्र थे, जिन्होंने पहली बार चुनाव में मतदान किया था। इसे लेकर उनमें काफी उत्साह देखने को मिला। पोलिंग बूथ पर छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन लगी थी।
चुनाव रोकने के लिए एक गुट ने किया था संघर्ष
कुछ दिन पहले दिगम्बर जैन महाविद्यालय में छात्रों का एक गुट चुनाव कराने के पक्ष में था, दूसरा गुट चुनाव नहीं चाहता था। इसे लेकर एक गुट के छात्रों ने काफी संघर्ष भी किया था। उन्होंने कॉलेज में धरना-प्रदर्शन कर भूख हड़ताल की थी। कॉलेज और पुलिस प्रशासन के मनाने के बाद चुनाव की घोषणा हुई थी।
छात्रों ने जताई थी हिंसा की आशंका
हिंसा और झगड़े की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार था। इसीलिए कॉलेज परिसर के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि कॉलेज के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ जमा थी। इसे लेकर पुलिसकर्मियों को कई बार डंडे फटकार कर भीड़ को कॉलेज के बाहर से खदेड़ना पड़ा।
आगे पढ़िए परिचय पत्र पर दिए गए थे बार कोड...