पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Voting Elderly Voter Slapping SP Candidate Husband Uttar Pradesh Latest News

सपा उम्मीदवार के पति ने वोट देने से मना करने पर बुजुर्ग को जड़े थप्पड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालपुर काजी बूथ के अंदर विधायक से बदसलूकी के शिकार बुजुर्ग (तस्वीर में)
बिजनौर/मेरठ. जलालपुर काजी बूथ के अंदर एक बुजुर्ग वोटर को थप्पड़ मारने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि सपा उम्मीदवार रुचिवीरा के पति उदयनवीरा ने मतदान के दौरान एक बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया। वह बुजुर्ग से जबरन वोट डलवाना चाह रहे थे, लेकिन वोटर ने सपा नेता की पत्नी को वोट देने से इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग सगुवा सिंह सैनी (85) अपने लड़के के साथ वोट डालने के लिए गए थे। वहां पहले से मौजूद उदयनवीरा ने अपनी पार्टी के लिए वोट डालने का दबाब डाला, तो बुजुर्ग ने सपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर, सत्ता के नशे में चूर सपा नेता ने सगुवा सिंह को चाटा मार दिया।
इससे नाराज ग्रामीणों ने सपा उम्मीदवार रुचिवीरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, मौके पर पहुंचे भाजपा के उम्मीदवार हेमेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि इस घटना की प्रशासन से शिकायत की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की जाएगी।
आगे देखिए, पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग की पिटाई के बाद हंगामे की तस्वीरें...