पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vulgarity Female Dancers Haryana Punjab Saharanpur Fair Uttar Pradesh Latest News

PICS: मेला गुघाल में अश्लील डांस पर हुई नोटों बारिश, बच्चों से भी दिलवाए गए पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारनपुर के मेला गुघाल में महिला डांसरों की अश्लीलता पर लुटाए गए नोट (तस्वीर में)
सहारनपुर/मेरठ. मेला गुघाल में महिला डांसरों की अश्लीलता पर जमकर नोटों की बारिश हुई। हरियाणा और पंजाब से आई डांसरों ने जैसे ही रंगा रंग कार्यक्रम शुरू किया रविवार को महफिल रंगीन होती चली गई। पटियाला से आई एक कलाकार सिमरन ने जैसे ही 'राना जी मुझको माफ करना... गलती मारे से हो गई...' के साथ मंच पर ठुमके लगाए, दर्शक झूमने लगे। इस दौरान एक पार्टी के नेताओं पर जमकर डांसरों पर पैसे बरसाने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, रात होने के साथ ही साथ कार्यक्रम में कलाकारों का नशा भी दर्शकों पर छाने लगा। हालांकि पांडाल में बच्चों के साथ-साथ महिलाएं भी मौजूद थी, लेकिन कार्यक्रम में महिला डांसरों ने जमकर अश्लीलता परोसी। इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी उदासीन बने रहे।
4 सितंबर से शुरू हुआ मेला गुघाल यहां की ऐतिहासिक विरासत माना जाता है, लेकिन बीते कुछ वर्षों से आई फूहड़ता की वजह से अब यहां देर रात महिलाओं और बच्चों का आना कम हो रहा है। यहां मेले का आयोजन नगर निगम करता रहा है।
आगे देखिए, मेले में मंच पर डांसरों के कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें...