पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Wife Went To Maternal Police Sent Husband To Jail In Jhansi

मायके गई विवाहिता तो पुलिस ने पति को भेजा जेल, दर-दर भटक रहे बच्‍चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. विवाहित महिला चुपचाप मायके चली गई और पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। अब बच्‍चे पिता को जेल से छुड़ाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मंगलवार को एसएसपी किरण एस ने बच्‍चों की पूरी बात सुनने के बाद इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

बताते चलें कि, यह मामला झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। यहां रेलवे में सहायक स्‍टेशन मास्‍टर सतीश परसोरिया की पत्‍नी आशा कुछ दिन पहले यह कहकर निकली वह अपने मां-बाप से मिलने जा रही है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। ऐसे में मायके वालों ने पति पर यह आरोप लगाया है कि उसके पति ने बेटी को गायब करा दिया है। पुलिस ने भी इस केस को सुलझाने के लिए पति को थाने बुलाया और गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

कक्षा आठ में पढ़ने वाली मानसी के अनुसार, उसने कई बार मम्‍मी को फोन मिलाया लेकिन उठा नहीं। उसका कहना है कि मम्‍मी के मायके वालों ने जान-बूझकर उसके पापा को झूठे केस में फंसाया है। वहीं, बच्‍ची यह भी कह रही है कि मम्‍मी अभी तक घर नहीं आई हैं। इस वजह से वे लोग दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं।

फोटो: एसएसपी दफ्तर के सामने खड़े बच्‍चे।