फोटो: नवजात बच्चे।
बहराइच/लखनऊ. बहराइच के श्रावस्ती इलाके में एक महिला ने बुधवार को एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। करीब छह साल बाद कुदरत ने महिला की गोद भरी। चारों बच्चों में दो बेटियां और दो बेटे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि चारों नवजात बिल्कुल स्वस्थ्य हैं।
जानकारी के मुताबिक, मामला श्रावस्ती इलाके के भिनगा कस्बे का है। राकेश यादव की शादी छह साल पहले ममता के साथ हुई थी। इतने साल तक उनकी कोई संतान नहीं हुई। इससे पति-पत्नी सहित उनके परिजन काफी परेशान रहते थे। उन्होंने कई मंदिरों में मन्नतें मांगी। गुरुद्वारों और मजारों में भी मत्था टेका। छह साल बाद उनकी मन्नत पूरी हुई। बुधवार को ममता ने चार बच्चों को जन्म दिया।
इसकी खबर फैलते ही लोग बच्चों को देखने के लिए अस्पताल में जुटने लगे। परिजन भी इससे काफी खुश हैं। उन्होंने आपस में मिठाइयां बांटी। ममता के पति राकेश ने बताया कि उनकी बीवी ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। पिता बनकर वह बेहद खुश हैं। पहले तो बच्चों की स्वास्थ्य पर ध्यान रखा जा रहा है। उनका कहना है कि वह बच्चों का अच्छी तरह से ख्याल रखेंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें...