पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Woman infant Burn Died Dowry Jhansi Latest Crime News

दहेज में बाइक और कैश नहीं मिली, तो महिला-नवजात को जिंदा जलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोंडा/बहराइच. बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार को एक महिला और उसके नवजात को जिंदा जला दिया गया। बताया जात है कि ससुराल वालों ने महिला से बाइक और कैश की मांग की थी। ऐसा नहीं करने पर बात-बात पर उसकी पिटाई की जाती थी। आसपास के लोगों की सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। घटना के बाद से ही ससुराल के लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना थाना रामगांव के रामपुर गांव की है। प्रमोद कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन निर्मला (25) की शादी मौजीलाल के साथ की थी। उस दौरान लड़के वालों ने दहेज का विरोध किया था। शादी के कुछ महीने बाद सबकुछ ठीक चला। इसके बाद लड़के वाले बाइक, नकदी और अन्य विलासिता का सामान मांगने लगे। धीरे-धीरे उनकी मांगें बढ़ती चली गई। निर्मला के सास-ससुर और पति बात-बात पर उसकी पिटाई भी करते थे।
घर में पड़ा था मां-बेटी का जला शव
प्रमोद ने बताया कि रविवार की देर रात ससुराल वालों ने उसकी बहन को लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद केरोसिन छिड़क दोनों को आग के हवाले कर दिया। रात में ही पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन भागे-भागे मौके पर पहुंचे। यहां निर्मला और उसके बच्चे का जला हुआ शव पड़ा था।
क्या कहते हैं कोतवाली प्रभारी
प्रमोद की सूचना पर सुबह कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक डॉ. डीएन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई प्रमोद की तहरीर पर जांच की जा रही है। दहेज के लिए मां-बेटी को जलाकर मारने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पति और ससुर फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
फोटो: घटना के बाद इलाके में जुटी भीड़।