पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Charge On Father In Law Rape Kidnap Fire Gun

महिला ने ससुर पर लगाया अपहरण कर रेप करने का आरोप, भागने पर मारी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला।
बहराइच. बलरामपुर के खलल्वा मोहल्ला निवासी एक युवती ने अपने ससुर पर अपरण कर रेप करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मायके जाते वक्त रास्ते में उसके ससुर ने उसका अपहरण कर लिया। गुरुवार को वह उनके चंगुल से निकल कर मायके भाग रही थी। लेकिन, बीच रास्ते में ही ससुर ने उसे गोली मार दी। इसके बाद वह किसी तरह जिला अस्पताल तक पहुंची। घायल महिला को देख आनन-फानन में उसे इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने इस मामले में तहरीर दर्ज करवाया है। हालांकि, पुलिस इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए अनजान बनी हुई है।
सूचना के अनुसार, बलरामपुर के खल्लवा मोहल्ला युवती की शादी प्यागपुर के कुसभौना निवासी सर्वेश तिवारी से दो साल पहले हुई थी। इनका पांच महीने के एक लड़का भी है। इसी बीच युवती के ससुर की निगाहें उस पर गलत तरीके से पड़ने लगी। इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो वह उसे डांट कर मामले को शांत कर दे रहा था। हद से ज्यादा मामला बढ़ता देख युवती ने इसकी शिकायत अपने माता-पिता से की। इस पर उन्होंने इस पर न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। महिला अपने पति से गुजारा भत्ता मांग रही थी।
बहू का अपहरण कर एक सप्ताह तक करता रहा रेप
मुकदमें में बीती 15 तारीख को बयान होना था। खुद को फंसता देख विवाहिता के ससुराल वालों उसे समझा-बुझा कर घर ले गए। ससुर की हरकत बदलती न देख वह बेटे को लेकर मायके के लिए निकल पड़ी। इसकी भनक ससुर को लगते ही वह अपने बड़े भाई और कुछ अन्य लोगों के साथ स्टेशन पहुंचकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद जबरदस्ती उसके साथ एक सप्ताह तक रेप करता रहा।
पीड़ित को भागता देख ससुर ने मारी गोली
महिला ने बताया कि गुरुवार को उसका आंख बांधकर वे किसी दूसरे जगह ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही मौका पाकर वह अपने बच्चे को लेकर उनके चंगुल से भाग गई। इसी बीच रात लगभग 12 बजे उसके ससुर ने उसे गोली मार दी। घायल अवस्था में वह भागते हुई जिला चिकित्सालय पहुंची और चिल्ड्रन वॉर्ड के पास गिरकर बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह इमरजेंसी वॉर्ड में बेड पर थी।
आगे पढ़िए इमरजेंसी में आकर हुई बेहोश...