पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Gramprdhan Committed Suicide Jhansi Latest News

झांसी: महिला ग्रामप्रधान ने आग लगाकर की आत्महत्या,

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी: झांसी से लगभग 50 किलोमीटर दूर लहचूरा थानाक्षेत्र के गांव शीहपुरा की महिला ग्रामप्रधान ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली। महिला ग्रामप्रधान ने आत्महत्या करने के लिए खुद को किचन में बंद कर लिया। इसके बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। गांववालों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी।

झांसी जिला के लहचूरा थानाक्षेत्र गांव शीहपुरा में बिट्टा देवी (33) प्रधान थी। वह साल 2010 में हुए पंचायत चुनाव जीतकर प्रधान बनी थी। वह अपने गांव की पहली महिला प्रधान थी। देर रात वह किसी बात को लेकर किचन में चली गई। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। घर में महिला प्रधान के अलावा उसके बच्चे भी थे।

बच्चों ने आग की लपटें और धुंआ उठते देखा, तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर गांववाले भी मौके पर जमा हो गए। घटना समझ में आते ही उन्होंने किचन का दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक महिला ग्रामप्रधान पूरी तरह झुलस चुकी थी। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह किसी बात को पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर