झांसी. जुए के अड्डे पर छापा मारने गए चार पुलिसकर्मियों को मुर्गा बनाए जाने की घटना के बाद अन्य सिपाहियों को आम लोगों पर भड़ास निकालना भारी पड़ गया। मामला सामने आने के बाद एसएसपी शिवसागर सिंह ने नवाबाद थाने में तैनात सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नीरज यादव व महेश यादव नामक दोनों सिपाहियों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, शिवाजी नगर निवासी शाहिद पुत्र कयूम की बाइक कुछ दिन पहले रानी लक्ष्मीबाई पार्क से चोरी हो गई थी। कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एक दिन पहले ही नवाबाद थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों के साथ ही कई बाइक बरामद की। यह खबर सुनकर शाहिद अपनी बाइक का पता लगाने नवाबाद थाने गया। यहां कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर किसी बात को लेकर शाहिद की सादी वर्दी में मौजूद दो सिपाहियों से बहस हो गई। इसे लेकर दोनों सिपाहियों ने शाहिद को पीट दिया।
मामला सामने आने के बाद एसएसपी शिवसागर सिंह ने नवाबाद थाने में तैनात सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। नीरज यादव व महेश यादव नाम के दोनों सिपाहियों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
फोटो: नवाबाद थाना।