पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Young Man Died Marriage Firing Jhansi Uttar Pradesh News

झांसी: शादी समारोह में हुई फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. झांसी में शुक्रवार को एक शादी समारोह में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया। हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना झांसी से लगभग 65 किमी दूर कस्बा मउरानीपुर के एक गेस्ट हाउस की है। यहां एक शादी समारोह चल रहा था। बारात निकाली जा रही थी। नाच-गाने के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मामले को रफा-दफा कराए जाने की कोशिश की जा रही है। गेस्ट हाउस संचालक बदनामी के डर से मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। देर रात हुई इस घटना से समारोह में सन्नाटा छा गया। आनन-फानन में शादी की रस्में निपटा ली गई। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
फोटो: मउरानीपुर थाना।