पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Young Man Murder Private Part Cut Dead Body Found Sitapur Crime News

युवक की गला रेतकर हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीतापुर. खैराबाद इलाके में ससुराल गए युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक को अगवा करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया। बाद में धारदार हथियार से गला रेतकर शव को खेत में फेंक दिया। मंगलवार को लापता युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई है। मृतक के परिजन और ससुरालीजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

खैराबाद थाना क्षेत्र के दतेली गांव निवासी कमलेश (35) पुत्र भगवती पेशे से राजगीर है। कमलेश की इसी थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में मनोहर लाल के यहां ससुराल थी। शनिवार को कमलेश अपनी पत्नी पुष्पा और चार बच्चों के साथ ससुराल गया हुआ था। रविवार को कमलेश मजदूरी करने साइकिल से खैराबाद कस्बे गया और शाम को वापस लौट आया। सोमवार को भी वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद भी कमलेश नहीं लौटा तो ससुरालीजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

मंगलवार सुबह गांव से थोड़ी दूर ललियापुर निवासी छोटेलाल के खेत में उसका शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। मृतक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। हत्‍यारों ने कमलेश के बेरहमी से प्राइवेट पार्ट भी काट दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल, मृतक के परिजन व ससुरालीजन हत्या के पीछे कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। सीओ सिटी आरएन सिंह ने बताया कि पड़ताल के बाद ही हत्‍या की असली वजह सामने आ पाएगी।
फोटो: रोते-बिलखते मृतक के परिजन।