पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। दोपहर को जिस अस्पताल में बेटी ने जन्म लिया उसी में रात को पिता का शव लाया गया। अस्पताल में बेटी के जन्म के बाद रात को घर जा रहे सेक्टर-24 के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पीसीआर की जिप्सी में घायल दीपक को जीएमएसएच-16 में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 10-11 की डिवाइडिंग रोड पर दीपक जीएमएसएच-16 से कांसल की तरफ जा रहा था। हादसे के समय दीपक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दीपक की बाइक 10-11 की डिवाइडिंग रोड पर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई और उसका सिर नीचे लगा। किसी राहगीर ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम पर दी। पीसीआर की जिप्सी में घायल दीपक को जीएमएसएच-16 में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक प्राइवेट स्वीपर की नौकरी करता था।
पैदा होने के 12 घंटे के अंदर सिर से उठा पिता का साया: दीपक की 1 साल पहले रजनी के साथ शादी हुई थी। जीएमसीएच-16 में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रजनी ने एक बेटी को जन्म दिया। उस वक्त दीपक अस्पताल में ही मौजूद था। दीपक की सास और साली भी अस्पताल में ही थे। मंगलवार रात को करीब 1 बजे दीपक अस्पताल से चला गया था, लेकिन रास्ते में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।दीपक के बड़े भाई अजय ने बताया कि रजनी अस्पताल में भर्ती है, इसलिए अभी तक उसे इस हादसे के बारे में जानकारी नहीं दी गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.