पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां ने 2 घंटे की नवजात बच्ची को झाडि़यों में फेंका, नर्स ने जताई गाेद लेने की इच्छा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(झाड़ियों से मिली नवजात बच्ची को प्रभ आसरा के संचालक शमशेर सिंह को सौंपते हुए ठेकेदार राजदीप सिंह हैप्पी और पूर्व सरपंच राणा मुकेश कुमार।)
कुराली. गुरूवार सुबह करीब सात बजे नेशनल हाईवे-21 पर स्थित गांव चनालों के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली। सूचना मिलने पर बच्ची को पूर्व पार्षद मुकेश कुमार, उनके दोस्त हरप्रीत सिंह भाटिया और राजदीप सिंह हैप्पी ने बीएमडब्ल्यू कार में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्रभ आसरा में भेज दिया गया। बच्ची स्वस्थ है।
प्रभ आसरा के संचालक शमशेर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे बच्ची को गोद में लेते ही शमशेर सिंह ने बच्ची का नामकरण करते हुए उसे प्रभ सहाय का नाम दिया। जिसके बाद एएसआई कृपाल सिंह और हेड कॉन्स्टेबल जरनैल सिंह ने सभी कागज़ी औपचारिकताएं पूरी कर बच्ची को प्रभ आसरा के संचालक शमशेर सिंह को सौंप दिया।

नर्स ने जताई बच्ची को गाेद लेने की इच्छा : एक तरफ तो बच्ची को जन्म देने वाली उसे झाड़ियों में फेंक दिया, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की ही नर्स द्वारा बच्ची पर ममता बरसाते हुए उसे अपना दूध पिलाया गया और अस्पताल प्रशासन के समक्ष बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई।
अस्पतालों का रिकॉर्ड चेक करेंगे: एसएमओ
सिविल अस्पताल में एसएमओ महिंदर सिंह की अगुवाई में डाॅक्टरों द्वारा नवजात बच्ची को फर्स्ट एड देने के बाद चाइल्ड स्पेशलिस्ट ने बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताया। बच्ची के अंबिलिकल कोड पर जो क्लेंप लगा है उससे पता चलता है कि बच्ची की डिलीवरी किसी अस्पताल में हुई है। बच्ची का जन्म मात्र 12 घंटे पहले हुआ है। बच्ची किसी अच्छे घर से संबंधित लगती है। शहर और आसपास के सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों से एक सप्ताह में जन्मे सभी बच्चों का ब्यौरा मांगा गया है ताकि बच्ची के असली मां-बाप का पता लगाया जा सके।
कूड़ा बीनने वालों ने सबसे पहले देखा
गांव चनालों स्थित सरपंच ढाबे के निकट सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ कूड़ा करकट बीनने वालों ने पास की झाड़ियों में एक नवजात बच्ची को पड़े देख इसकी इत्तला पास ही रहने वाले पूर्व पार्षद मुकेश कुमार के घर पर दी। मुकेश कुमार तुरंत कबाड़ बीनने वालों की बताई जगह पर पहुंचे और एक नवजन्मी बच्ची बिना कपड़ों के झाड़ियों के बीच पड़ी बिलख रही थी। मुकेश ने बिना देरी करते हुए बच्ची को झाड़ियों से निकाल कर गोद में ले लिया और बच्ची को घर से तौलियां मंगवा कर उसमे लपेट दिया। बच्ची के भूख के मारे बिलखने पर उन्होंने बच्ची को दूध मंगवा कर पिलाया।
मुकेश ने इस घटना की जानकारी अपने वार्ड-7 में रहने वाले दोस्तों हरप्रीत सिंह भाटिया और ठेकेदार राजदीप सिंह हैप्पी को दी। राजदीप को जब इस बात का पता चला तो वह अपने घर से बीएमडब्ल्यू कार लेकर मौके पर पहुंचे और बच्ची को वहां से वह सीधे अस्पताल लेकर गए ताकि बच्ची का जल्द से जल्द चेकअप करवाया जा सके। इसके बाद वह प्रभ आसरा के संचालक शमशेर सिंह को भी सूचित किया गया वे बच्ची को कुछ घंटो के बाद प्रभ आसरा ले गए।
आगे की स्लाइड्स में देखें नवजात बच्ची की तस्वीरें