पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maruti Suzuki In India From 1983 To 18 January 2014

मारुति 800 के 31 साल: पहली चाबी सौंपते हुए जानें क्यों भावुक हुई थीं इंदिरा गांधी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी और नारायण दत्त तिवारी के साथ प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, 14 दिसंबर 1983 को दिल्ली में मारुति के कारखाने का उद्घाटन करने से पहले एक मॉडल कार का निरीक्षण करते हुए। दूसरे चित्र में हरपाल सिंह को चाबी सौंपी इंदिरा।
चंडीगढ़ . 14 दिसंबर 1983 को मारुति उद्योग ने मारुति 800 लॉन्च की थी। भारत में यह गाड़ी बहुत लोकप्रिय हुई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने सेना में काम करने वाले हरपाल सिंह को पहली कार की चाबी सौंपी थी।
उन्होंने कहा था- मैं चाहती हूं कि यह कार भारत के आम लोगों के काम आए। हालांकि, इस गाड़ी की लॉन्चिंग उनके लिए भावुक लम्हा भी था, क्योंकि मारुति कंपनी के जरिए उनके बेटे संजय गांधी ने भारत में आम आदमी के लिए कार का सपना देखा था। एक दुर्घटना में संजय गांधी के निधन के बाद यह सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा था। 14 दिसंबर 1983 को संजय गांधी के जन्मदिन के मौके पर इंदिरा गांधी ने यह गाड़ी लॉन्च की थी। 14 जनवरी 2014 को भारत के लोगों की फेवरेट कार आखिरी बार असेंबली लाइन से गुजर चुकी है।
जानिए कौन हैं हरपाल सिंह...
हरपाल सिंह और उनकी पत्नी गुलशनबीयर कौर दिल्ली के रहने वाले हैं। इन्होंने 47,500 रुपए में यह कार 1983 में खरीदी थी। पहली मारुति 800 कार की चाबी मिलने का इन्हें गौरव प्राप्त है। इतना ही नहीं, इन्हें कार की चाबी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा सौंपी गई थी और 1980 के दशक इस कार ने देश में क्रांति ला दी थी और भारतीय मध्यम वर्ग के लिए मारुति 800 स्टेटस् सिंबल का प्रतीक बन गई थी।
आगे की स्लाइड में जानिए चंडीगढ़ में कई और लोग भी हैं, जिनके पास अभी भी है सबसे पुरानी कार...