चंडीगढ़. आपसी मेलजोल व विवाद निपटाने के लिए बनीं खापों पर भी राजनीति का असर दिखाई देने लगा है। यही वजह है कि हाल ही में कुछ खापों के प्रतिनिधियों ने खाप से जुड़े लोगों को साफ कह दिया था कि चुनाव लड़ना है तो अलग हो जाइये। वहीं, कुछ खाप ऐसी हैं, जो पंचायती उम्मीदवार खड़ा करती हैं। यह तय है कि जाट बहुल में जाट नेताओं का ही वर्चस्व रहता है। इसी कारण खापों का महत्व भी बढ़ा है। खापों ने जहां-जहां अपने वजूद का दावा जताया है, वहां पर बिखराव के कारण रिजल्ट कुछ और भी रहे हैं। किस खाप का कहां असर, कौन जीते, क्या रहे समीकरण इसी पर रिपोर्ट।
गठवाला मलिक- बलजीत मलिक, प्रधान
वजूद का दावा : गन्नौर, गोहाना, बरौदा, जुलाना, पानीपत ग्रामीण, इसराना, हांसी और सफीदों क्षेत्र।
कुल वोट : 13, 20, 700*
समीकरण : कुलदीप शर्मा, जगबीर मलिक, श्रीकृष्ण, परमवीर ढुल, कलीराम पटवारी और विनोद भ्याणा जीते पिछली बार। यानी, खाप से जुड़े वोट में काफी बिखराव भी हुआ।
आगे की स्लाइड्स में जानें चार अन्य खास खापों के बारे में..