पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंचकूला. ये हैं रेवाड़ी के रघुवीर सिंह। उम्र 85 साल। शुक्रवार को ताऊ देवी लाल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 'हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप' में इन्होंने सबको पछाड़ दिया। 100 मीटर रेस 17.88 सेकेंड में जीती। इस जीत के बाद रघुवीर ने कहा- बचपन से ही खेल का शौकीन हूं। उम्र के साथ शौक बढ़ता गया। आज भी ज्यादातर समय मैदान में बिताना पसंद करता हूं। सुबह-शाम प्रैक्टिस करता हूं, ताकि बेड पर लेटने को मजबूर न हो जाऊं। मेरा शौक ही मुझे दौडऩे को प्रेरित करता है। रघुवीर पेशे से किसान हैं। 2003 में पुडुचेरी में हुई नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। गांवों में होने वाले खेल मुकाबलों में भाग लेते हैं।
'बचपन से ही खेल के प्रति लगाव रहा'
सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को 23वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए 35 से 85 तक आयु के बुजुर्गों ने रेस और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
100 मीटर रेस में रेवाड़ी जिले के 85 वर्षीय रघुवीर सिंह ने 17.88 सेकेंड में रेस पूरी कर प्रथम स्थान पर रहे। रघुवीर ने बताया कि बचपन से ही खेल के प्रति लगाव रहा। आयु के साथ-साथ यह शौक भी बढ़ता गया। लेकिन मैंने कभी बढ़ती उम्र को अपने शौक पर हावी नहीं होने दिया। आज भी मैं ज्यादातर समय मैदान में बिताना पसंद करता हूं। सुबह और शाम प्रैक्टिस करता हूं। ताकि बेड पर लेटने के लिए मजबूर न हो जाऊं। मेरे इसी शौक ने इस उम्र तक मुझे दौडऩे के लिए प्रेरित किया है।
रघुवीर सिंह की खास बात यह रही कि चैंपियनशिप में 75 से 80 साल के खिलाडिय़ों ने भी भाग लिया, लेकिन 100 मीटर रेस में सबसे आगे रघुबीर रहे। 80 साल के धर्म सिंह ने रेस 21.26 सेकेंड में पूरी की। वहीं आसा सिंह ने 21.6 में रेस पूरी की। रेस प्रतियोगिता में ७० से अधिक आयु में शामिल विद्यावती, राजरानी कौर, ऊषा शर्मा ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने बताया कि खेल से शरीर स्वस्थ्य रहता है। हमें रोजना वॉकिंग करना चाहिए। इस मौके पर पंचकूला के डीसी बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित थे। उन्होंने चैंपियनशिप के शुरुआत की घोषणा की और बताया कि इंसान कभी बूढ़ा नहीं होता, इस बात को इन बुजुर्ग खिलाडिय़ों आज साबित कर दिया। खेल के प्रति इनका शौक देखते ही बनता है।
इस प्रतियोगिता में जिन बुजुर्गों ने बेहतर प्रदर्शन करके पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप का समापन शनिवार को होगा, जिसमें हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल गगनदीप एस वसु बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहेंगे और बुजुर्गों को सम्मानित करेंगे।
आगे पढ़ें... महिलाओं ने भी लिया हिस्सा...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.