पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना स्लिप रोड चौराहे पर दो गाड़ियां टकराई, पहले भी हो चुका हादसा

बिना स्लिप रोड चौराहे पर दो गाड़ियां टकराई, पहले भी हो चुका हादसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली । सेक्टर 67/68 के चौक पर हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। आए दिन यहां पर हादसे होते ही रहते हैं। शुक्रवार को भी दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। बाद में इन दोनों गाड़ियों के मालिकों में समझौता हो गया। सबसे बड़ी बात यह है कि स्लिप रोड न होने के कारण एक कार चालक चंडीगढ़ की तरफ से सेक्टर-67 की तरफ मुड़ने लगा। दूसरी गाड़ी सामने से आ रही थी। यहां पर ट्रैफिक लाइट्स भी नहीं है। दोनों गाड़ियां में आमने सामने की टक्कर हो गई।'

कुछ दिन पहले युवक गंवा चुका अपनी जान: इस चौराहे पर एक सेंट्रा कार चालक शख्स से बुलेट सवार युवक को टक्कर मार दी थी। उस शख्स की मौत हो गई थी। िरटायर्ड पूडा एक्सईएन एनएस कलसी पिछले एक साल से गमाडा को लिखित में इस चौराहे के संबंध में भेज रहे हैं कि स्लिप रोड बनाया जाना जरूरी है। यहां तक कलसी ने अपनी ड्राइंग बनाकर भी गमाडा अधिकारियों को भेजी है।
बाल-बाल बचा एक परिवार
शुक्रवार को जो दो कारों में हादसा हुआ उसमें से एक कार में चालक विनय अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां आगे से काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पड़ोस में रहने वाले शख्स एनएस कलसी ने बताया कि शुक्रवार रात हुए इस हादसे में इतनी तेज आवाज आई कि वह अपने घर से बाहर आ गए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहनेंा को थाने ले गई। लेकिन वहां जाकर दोनों पार्टियों मंे समझौता हो गया। इंवेस्टिगेशन आॅफिसर मोहन लाल ने बताया कि स्लिप रोड न होने के कारण यह हादसा हुआ। आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं।
खबरें और भी हैं...