पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैंगस्टर की कहानी: After Shoot Panjabi Singer, Gangster Challenge To Police On FB Pages

'सिंघम' का पंजाबी रीमेक बना रहे सिंगर पर अटैक, गैंगस्टर ने FB पेज पर किया चैलेंज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। जाने-माने पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा पर मोहाली में अटैक किया गया। उन पर अज्ञात हमलवारों ने गोली मारी। गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह धहान ने अपने FB  पेज पर इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट लिखा है। पुलिस के मुताबिक, मशहूर सांग 'गाल नी कडनी' के सिंगर वर्मा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परमीश वर्मा अजय देवगन अभिनित सिंघम का पंजाबी रिमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जानें पूर मामला..

 

-मोहाली के सीनियर एसपी कुलदीप चहल के मुताबिक, परमीश वर्मा को शुक्रवार की रात करीब 1.20 बजे सेक्टर 91 के पास गोली मारी गई। हालांकि गोली उनके पैर में लगी। वर्मा अपने घर लौट रहे थे। गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह धहान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने अपने एफबी पेज पर धमकीभरी बात कही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-घटना के समय परमीश के साथ उनका दोस्त भी था। 
-हाल में परमीश का एक सांग ‘गाल नी कडनी’  काफी पॉपलुर हुआ है।

खबरें और भी हैं...