• Hindi News
  • National
  • सिटी रिपोर्टर } विज्ञानसे लेकर सामाजिक और राजनीतिक विषय, आज

सिटी रिपोर्टर } विज्ञानसे लेकर सामाजिक और राजनीतिक विषय, आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } विज्ञानसे लेकर सामाजिक और राजनीतिक विषय, आज हमें किसी भी क्षेत्र के बारे में जानना होता है तो हम विकिपीडिया पर जरूर जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किस तरह से इसमें कंटेंट आता है, कौन इसे लिखता है? साथ ही विभिन्न भाषाओं के साथ पूरे विश्व को कैसे जोड़ा जाए। ऐसी ही तमाम बातों के जवाब मिलेंगे विकिमीडिया चैप्टर में, जो 5 से 7 अगस्त को चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, लांडरां में आयोजित होगा। इसमें विकिमीडिया फाउंडेशन की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कैथरीन माहर मुख्य अतिथि होंगी। इसकी जानकारी बुधवार को विकीपिडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रविशंकर अय्याकन्नू, पंजाबी विकिपीडिया के एडमिन सतदीप गिल, वॉलंटियर डॉक्टर मानवप्रीत कौर, हरप्रीत सिंह और स्टालिनजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। देश में विकिमीडिया का यह दूसरा चैप्टर होगा, इससे पहले यह 2011 में यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई में आयोजित हुआ था। सतदीप ने कहा कि यह उत्तरी भारत के लिए गौरव की बात होगी कि विकिमीडिया अपना दूसरा चैप्टर चंडीगढ़ में आयोजित करेगी। इससे उत्तरी भारत की भाषाओं को भी विकिपीडिया में प्रमुखता मिलेगी। साथ ही देश की अन्य भाषाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस बार के चैप्टर में अमेरिका, भारत, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के वॉलंटियर हिस्सा लेंगे।

भारत की 22 भाषाओं में उपलब्ध है विकिपीडिया

विकिपीडियाकी कामयाबी पर रविशंकर ने कहा कि विकिपीडिया साल 2001 से शुरू हुआ और आज भी प्रसिद्ध है। इसके लिए कोई भी लिख सकता है। हालांकि इसमें गलती हो, इसके लिए एडमिन बनाए जाते हैं। भारत में इसका इस्तेमाल बड़े स्तर पर होता है, जो 22 भाषाओं में मौजूद है। इसमें असमी, बंगाली, भोजपुरी, विष्णुप्रिया, मणिपुरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मराठी, नेपाली, नैवाडी, उड़िया, पाली, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू और उर्दू भाषा शामिल है।

इस चैप्टर में यह होगा खास

चैप्टरमें कैथरीन और अन्य विकिपीडिया ऑफिशियल्स की स्पीच के साथ, ट्रेनिंग वर्कशॉप भी आयोजित होंगी। इसमें हैकाथोन, जिसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी बातें साझा की जाएगी। साथ ही विभिन्न भाषाओं के साथ पूरे विश्व को कैसे जोड़ा जाए, ऐसे विषयों पर भी कार्य होगा। इस चैप्टर में कोई भी हिस्सा ले सकेगा, इसमें एंट्री फ्री रहेगी।

डॉ. मानवजीत कौर कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी में फोरेंसिक साइंस पढ़ाती हैं। विकिपीडिया के लिए वे फोरेंसिक साइंस पर लिखती हैं। बोली, कि विकिपीडिया के लिए कोई भी शख्स लिख सकता है, बस उसे एक निर्धारित विषय की जानकारी होनी चाहिए। आप किसी एक विषय पर आर्टिकल लिखकर उसे अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद एडमिन नजर रखेगा कि आपने जो जानकारी उपलब्ध करवाई है वह सही है या नहीं। अगर उसको आर्टिकल में कोई खामी नजर आती है तो वह एडिटिंग कर सकते हैं। विकिपीडिया में कौन लिख रहा है यह जरूरी नहीं है बल्कि क्या लिख रहा है यह जरूरी होता है। ऐसे ही कई विषय है जो इस बार स्टूडेंट्स के साथ शेयर किए जाएंगे।

हर घंटे पंजाबी के 1000 पेज पढ़े जाते हैं

सतदीपने बताया कि उन्होंने विकिपीडिया के लिए सात साल पहले पंजाबी भाषा में लिखना शुरू किया। उस समय पंजाबी भाषा में बहुत कम लोग लिखते थे। इस सोच के साथ कि पंजाबी भाषा में भी लोग पढ़ें। आज विकिपीडिया में पंजाबी भाषा में लिखने वाले 25 एक्टिव मेंबर्स हैं, हालांकि कुल संख्या 1000 मेंबर तक की है। इंटरनेट पर हर घंटे पंजाबी के 1000 पेज पढ़े जाते हैं, जिसकी वजह से इसको और बढ़ावा देने की जरूरत है।

wiki conference

5 से 7 अगस्त को चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज में विकिमीडिया चैप्टर में ट्रेनिंग वर्कशॉप सोफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी बातें साझा की जाएगी।

}पंजाबी विकिपीडिया के एडमिन सतदीप गिल,विकीपिडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रविशंकर अय्याकन्नू, वॉलंटियर स्टालिनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और डॉक्टर मानवप्रीत कौर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान

जानेंगे भाषाओं के जरिए कैसे दुनिया को जोड़ा जा सकता है

कोई भी लिख सकता है विकिपीडिया पर

खबरें और भी हैं...