पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर }

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर }

आजसे टैगोर थिएटर में तीन दिन का बसंत उत्सव-2016 शुरू हो रहा है। इसमें म्यूजिक परफॉर्मेंस भी होगी आैर डांस परफॉर्मेंस भी। कुल मिलाकर शहरवासियों के लिए यह परफॉर्मिंग आर्ट्स की ट्रीट की तरह होगा। एडमिनिस्ट्रेटर के एडवाइजर विजय कुमार देव इस उत्सव का उद््घाटन करेंगे। मंगलवार को यह जानकारी अकादमी के चेयरमैन कमल अरोड़ा, वाइस चेयरमैन एसडी शर्मा और एग्जिक्यूटिव मेंबर अतुल शर्मा ने दी। कमल अरोड़ा ने बताया कि उत्सव में क्लासिकल डांस, इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक के वे आर्टिस्ट्स परफॉर्म करेंगे जिन्होंने स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल किया है। वे शहर में परफॉर्मिंग आर्ट्स के कल्चर को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसलिए सितंबर में अकादमी के चेयरमैन का कार्यभार संभालने के बाद अब तक ऐसे 30 प्रोग्राम करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की मांग पर इस उत्सव में कव्वालियां भी पेश की जाएंगी।

} कमल अरोड़ा, अतुल शर्मा और प्रोग्राम कॉर्डिनेटर बलकार सिद्धू।

ये होंगे कार्यक्रम 10फरवरी (आज) पंडित डॉ. हरविंदर शर्मा इंस्ट्रूमेंटल सितार पेश करेंगे। डॉ. द्रौपदी परवीन और डॉ. पदमिनी कृष्णन भरतनाट्यम-कुचीपुड़ी क्लासिकल डांस की जुगलबंदी पेश करेंगे।

15 फरवरी को गुरु शिष्य परंपरा के तहत गुरु यशपाल “सगुन पिया’ और शिष्य कशिश मित्तल क्लासिकल वोकल म्यूजिक कंसर्ट पेश करेंगे।

18 फरवरी को कव्वाली क्वीन चंचल भारती महफिल-ए-कव्वाली’ पेश करेंगी।

सभीकार्यक्रम शाम 6:30 बजे होंगे

basant utsav

चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा टैगोर थिएटर में आज से ‘बसंत उत्सव-2016’ करवाया जा रहा है।

संगीत और नृत्य पर बसंत उत्सव आज से शुरू

खबरें और भी हैं...