पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ क्लब में बदलाव की मांग पर नया चेहरा, प्रेसिडेंट पद के लिए गुप्ता पर दांव

चंडीगढ़ क्लब में बदलाव की मांग पर नया चेहरा, प्रेसिडेंट पद के लिए गुप्ता पर दांव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़क्लब में बदलाव और मेंबर्स के लिए सुविधाओं का विस्तार चुनाव में बड़ा मुद्दा बनेंगी। इसी को देखते हुए मुकेश बस्सी गुट ने इस बार नए चेहरे सुनील गुप्ता को मैदान में उतारने की तैयारी की है। बस्सी गुट की तरफ से प्रेसिडेंट पद के लिए सुनील गुप्ता और संदीप साहनी के नाम पर विचार चल रहा है। संदीप साहनी प्रेसिडेंट की एक टर्म पूरी कर चुके हैं। ऐसे में बदलाव के लिए सुनील गुप्ता को मैदान में उतारा जा सकता है। चंडीगढ़ क्लब का चुनाव 7 मार्च को होगा, चुनाव के लिए नामांकन पत्र 15 फरवरी से 17 फरवरी तक लिए जा सकते हैं। नाॅमिनेशन 18 फरवरी तक होंगे। प्रेसिडेंट पद के लिए एक अन्य दावेदार भूषण शर्मा भी मैदान में उतर सकते हैं।

सुनील गुप्ता

क्लब में वाइस प्रेसिडेंट की एक पोस्ट के लिए पोल्ट्री इंडस्ट्री से जुड़े नरेश चौधरी, फार्मा इंडस्ट्री से जुड़े सोनल नूरपुरी, इंडस्ट्रियलिस्ट राजकुमार मित्तल और सीए संजीव मेहन प्रमुख हैं। क्लब की एग्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल होने के लिए जिन मेंबर्स के मैदान में उतरने की संभावना है, उनमें सूरजमुखी शर्मा, नितिन गोयल, अनुराग चोपड़ा, करण नंदा, अनुराग अग्रवाल, गगन कोहली, अनम कश्यप, सीएम मुंजाल, डिंपल चौधरी, संजय अहूजा और हितेश पुरी का नाम प्रमुख है।

नॉमिनेशन की डेट नजदीक आने के साथ ही मेंबर्स ने लाॅबिंग शुरू कर दी है। वाइस प्रेसिडेंट के लिए चार और एग्जिक्यूटिव कमेटी का मेंबर्स बनने के लिए 20 से अधिक मेंबर्स मैदान में उतर रहे हैं। एग्जिक्यूटिव कमेटी के 8 पदों के लिए सबसे अधिक मारामारी है।

खबरें और भी हैं...