लंदन में सोलर एनर्जी पर वर्कशॉप, इंडियन डेलिगेशन को लीड करेंगे एडवाइजर
मॉडलसोलर सिटी के रूप में चंडीगढ़ को देशभर में पहचान मिल रही है। इसी का नतीजा है कि अब चंडीगढ़ के एडवाइजर विजय देव को शहर की सोलर अचीवमेंट्स को दुनिया के सामने प्रेजेंट करने का मौका मिल रहा है। लंदन में इस महीने इंडियन सोलर सेक्टर पर एक वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इस इंडियन डेलिगेशन को लीड करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने यूटी एडवाइजर विजय देव को दी है।
ये वर्कशॉप 18 और 19 फरवरी को लंदन में होगी, जिसमें भारत की ओर से विजय देव के अलावा आंध्र प्रदेश के न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर कमलाकर बाबू और पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.अमरपाल सिंह हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, चंडीगढ़ की 128 सरकारी इमारतों पर सोलर प्लांट इंस्टॉल किए जा चुके हैं, जिनसे करीब 6 मेगावाट बिजली हर रोज पैदा हो रही है। अब प्राइवेट बिल्डिंग्स में भी सोलर एनर्जी को प्रमोट करने के लिए काम शुरू किया जा चुका है। इसके अलावा सोलर प्लांट इंस्टॉल करने के लिए लोगों को 30 फीसदी सब्सिडी भी दी जाती है।
ब्रिटिश हाई कमीशन, यूके ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट और प्राइस वाटरहाउस कोपर्स ने मिलकर एक प्रोजेक्ट “फेसिलिटेटिंग इंडियाज 100जीडब्ल्यू’ शुरू किया गया है। ये प्रोजेक्ट इसलिए शुरू किया गया है ताकि यूके के सोलर प्लेयर्स को इंडियन सोलर मार्केट में इनवेस्टमेंट के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ये प्रोजेक्ट मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रीन्यूएबल एनर्जी के सहयोग से शुरू किया गया है। इसी प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए ये दो दिन की वर्कशॉप करवाई जा रही है।