पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पॉलीथीन यूज पर सेक्टर 17 में रेड, 7 दुकानदारों के 500 500 के चालान

पॉलीथीन यूज पर सेक्टर-17 में रेड, 7 दुकानदारों के 500-500 के चालान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पॉलीथीनको बैन करने के लिए फिर से रेगुलर चेकिंग शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को आईएएस भूपेश चौधरी के सुपरविजन में पहली बार सेक्टर-17 में चेकिंग की गई। करीब 15 किलोग्राम पॉलीथीन कैरी बैग्स और प्लास्टिक का सामान बरामद किया गया। इसको लेकर 7 दुकानदारों के 500-500 रुपए के चालान काटे गए। एसडीएम प्रिंस धवन की तरफ से अपने स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि रेगुलर चेकिंग की जाए और जहां भी पॉलीथीन कैरी बैग्स या फिर प्लास्टिक की जिन चीजों पर बैन लगाया गया है, वे मिलें तो पांच हजार रुपए का चालान किया जाए। शुक्रवार को एमसी के सेनेट्री इंस्पेक्टरों ने भी सेक्टर-40 में पॉलीथीन को लेकर चेकिंग की।

खबरें और भी हैं...