वेलेंटाइन डे: पीयू में गेट नंबर-1 रहेगा बंद
चंडीगढ़| वेलेंटाइनडे पर पीयू में सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 14 फरवरी को पीयू का गेट नंबर-1 सुबह नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान गेट नंबर-2 और 3 से ही एंट्री होगी। इसके अलावा पीयू स्टूडेंट्स, टीचर्स और सटाफ को आइडेंटिटी कार्ड साथ रखना होगा।