पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोज फेस्टिवलमें लगेगी विंटेज कार एग्जिबिशन

रोज फेस्टिवलमें लगेगी विंटेज कार एग्जिबिशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|शहर केलोग विंटेज कारों को लेकर क्रेजी हैं। विंटेज एंड क्लासिक कार क्लब चंडीगढ़ शहर में हर महीने ऐसी ही विंटेज कारों की रैली का आयोजन किया जाता है। रविवार को भी क्लब की ओर से 12 विंटेज कारों रैली का आयोजन हुआ क्लब के फाउंडर प्रेसिडेंट ब्रिगेडियर रिटायर्ड जितेंदर सिंह फुल्का ने बताया कि रैली सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली से शुरू हुई। इसके बाद सुखना लेक, राज भवन, आईटी पार्क से मध्य मार्ग पर एक रेस्टोरेंट पर खत्म हुई। उन्होंने बताया कि रैली में सबसे पुरानी 1932 की फाेर्ड कार थी। इसके अलावा मॉरिस, मॉरिस ऑक्सफोर्ड, सनबीम, एमजी, मर्सिडीज, ओल्ड ओपेल कैपिटान शामिल थीं।

ब्रिगेडियर फुल्का ने बताया कि इस बार क्लब ने फैसला लिया है कि इस बार रोज फेस्टिवल के दौरान भी गार्डन के बाहर विंटेज कारों की एग्जिबिशन लगाई जा रही है। इसका उद्देश्य फेस्टिवल में लोगों को इन विंटेज कारों से रूबरू करवाना है।

शान की सवारी

खबरें और भी हैं...