10 सेक्टरों में लगाई जाएंगी 40 वाॅट ट्यूबलाइट की जगह 25 वॉट एलईडी
राजबीर सिंह राणा. चंडीगढ़ rs.rana@dbcorp.in
इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट सेक्टर 20,21, 30, 31 32, 33 ,34, 35, 36 और 37 की वी सिक्स रोड किनारे लगी 40 वॉट की ट्यूबलाइट की जगह 25 वॉट एलईडी स्ट्रीट लाइट फिटिंग लगाएगा। इसके लिए 1 करोड़ 38 लाख का टेंडर लगाया है। इसमें सात कंपनियों ने हिस्सा लिया है, फाइनेंशियल बिड सोमवार को खोली जाएगी। इसमें लोएस्ट रहने वाली कंपनी को टेंडर अलॉट किया जा सकेगा। इसी महीने के अंत में काम भी शुरू हो जाएगा। इससे पहले प्रशासन का इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सेक्टर 29 में 16 लाख से एलईडी लाइट लगवा चुका है। प्रशासन के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सेक्टर 29 में 352 पोल पर एलईडी लाइट फिटिंग का काम 16 लाख में काम करवाया। अब अगले 10 सेक्टरों में 3265 पोल पर एलईडी लाइट फिटिंग लगाने का टेंडर काल किया गया। इसमें फिलिप्स, बजाज, विप्रो, एचपीएल, सूर्या, जीई और हेवल कंपनी ने हिस्सा लिया है। इनकी 4 फरवरी को टेक्निकल बिड खोली जा चुकी है। इसे सभी कंपनी क्वालीफाई कर गई। इनकी फाइनेंशियल बिड सोमवार को खोली जाएगी।
इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रणजीत सिंह का कहना है कि 10 सेक्टरों में एलईडी लाइट पॉइंट 1.38 करोड़ के एस्टीमेट का टेंडर काॅल किया है। इसमें सात कंपनियां आई हैं। इनकी टेक्निकल बिड 4 फरवरी को खोली जा चुकी है और फाइनेंशियल बिड सोमवार को खुलेगी। इसमें लोएस्ट रहने वाली कंपनी को टेंडर अलॉट होगा। कंपनी इसी माह काम शुरू करने लगेगी।