चीफ सिक्योरिटी अफसर के घर से गहने, नकदी ले गए
22 कैरेट बताकर दिया 16 कैरेट का सोना, शहर के मश्हूर ज्वेलर पर केस
कमर दर्द से परेशान सरकारी डिपार्टमेंट के ड्राइवर ने खुद काे मारी गोली, हालत गंभीर
मोहाली|कमर दर्दसे परेशान सरकारी विभाग के एक ड्राइवर ने खुद को छाती में गोली मार ली। घरवाले उसे तुरंत फेज-6 के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल सन्नी एन्क्लेव में रहने वाला कवलजीत है। कवलजीत सिंह की प|ी ने बताया कि उनके पति काफी समय से कमरदर्द से परेशान थे। दर्द था लेकिन इतना नहीं था कि वे चल सकें। पति पिछले चार- पांच महीने से कमर दर्द को लेकर डिप्रेशन में भी थे। खुद को गोली मारने वाले कवलजीत को जब आईसीयू में रखा गया ताे बाहर प|ी कवलजीत कौर ने कहा कि पति ने अपनी सुरक्षा के लिए दोनाली ली थी। पति को यह डर था कि वह दर्द के कारण आने वाले समय में चल नहीं पाएंगे। शायद इसलए उन्होंेने गोली मार ली। उन्होंने बताया कि कवलजीत सिंह की डिप्रेशन की मेडिसिन भी चल रही थी।
असली वजह बयान के बाद पता चलेगी
सूचनामिली थी। अस्पताल में जांच की गई है। कवलजीत की प|ी का कहना है कि कमर दर्द से परेशान होने कारण पति खुद को गाेली मार ली। कवलजीत बयान दर्ज करवाने के लिए फिट नहीं हंै। बयान लेने के बाद ही गोली मारने की वजह सामने पाएगी। विजयकुमार, एसएचआेथाना सिटी खरड़
कवलजीत सिंह ने अपनी दोनाली से खुद ही अपने पेट में दो फायर किए। इस कारण दो गाेलियां उनके पेट में लग गईं। गोली लगने के कारण उसके पेट से काफी खून बहने लगा। कवलजीत कौर ने बताया कि जिस समय उसके पति ने खुद को गोली मारी, उस समय वह अपने बेटे को बाथरूम में लेकर गई थीं और उनका भाई घर के नीचे कार में अपना सामान सेट कर रहा था। जैसे ही उन्होंने गोली की आवाज सुनी वह और उनका भाई दोनों कवलजीत सिंह की तरफ भागे। देखा तो उनके पेट से काफी खून बेह रहा था और वह जमीन पर गिरे हुए थे। उन्होंने बताया कि पति को तुरंत गाड़ी में बैठा कर अस्पताल ले जाया गया।