पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेरिटेज फर्नीचर की देखभाल करेंगे सीसीए के स्टूडेंट्स

हेरिटेज फर्नीचर की देखभाल करेंगे सीसीए के स्टूडेंट्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी विरासत ही इस समय शहर का सबसे बड़ा इश्यू बना है। एक तरफ जहां ली कार्बूजिए के डिजाइन कैपिटल कॉम्प्लेक्स को हेरिटेज का दर्जा दिलाने का प्रोसेस चल रहा है, वहीं प्रशासन इसी हेरिटेज फर्नीचर को संभाल नहीं पा रहा है। शहर से हेरिटेज फर्नीचर चोरी की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। अब इसी फर्नीचर को संभालने की जिम्मेदारी उठाई है चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किेटेक्चर (सीसीए) सेक्टर-12 ने। सीसीए स्टूडेंट्स खस्ताहाल पड़े हेरिटेज फर्नीचर को नया लुक देंगे और इन्हें कॉलेज की वर्कशॉप में ही रिपेयर करेंगे, ताकि इनका सही इस्तेमाल हो सके।

इस समय शहर का काफी ज्यादा फर्नीचर खस्ताहाल कबाड़ में पड़ा है। इसे ठीक करवाकर यूज किया जा सकता है। इस अनूठी पहल की शुरुआत इसी महीने से की जा रही है। ये शुरुआत सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स से की जा रही है जहां करीब 20 हेरिटेज चेयर्स को रिपेयर करने के लिए कॉलेज ने सीसीए को प्रपोजल भेजा है। अब सीसीए की ओर से अगले हफ्ते कॉलेज की हेरिटेज चेयर्स की स्टडी करेंगे और इसके बाद इन्हें अपनी वर्कशॉप में रिपेयर करेंगे। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के प्रिंसिपल प्रो.प्रदीप कुमार भगत ने कहा कि वे प्रशासन को भी इस संबंध में प्रपोजल भेज चुके हैं। जिन सरकारी डिपार्टमेंट्स में हेरिटेज फर्नीचर बेकार पड़ा है, वे इन्हें रिपेयर करवाएंगे।

कार्बूजिए और जेनरे के डिजाइन फर्नीचर की केवल हेरिटेज वैल्यू है,बल्कि इनकी कीमत भी लाखों-करोड़ों रुपए है, लेकिन फर्नीचर चोरी होकर विदेशों में नीलाम हो रहा है।

प्रो. भगत ने कहा कि इन हेरिटेज फर्नीचर का डिजाइन बेहद खास और अलग है। इन्हें रिपेयर करना आसान नहीं है और एक्सपर्ट ही इसे ठीक कर सकते हैं। ली कार्बूजिए और पियरे जेनरे ने चंडीगढ़ के निर्माण के समय कई फर्नीचर डिजाइन किए थे। शहर में इस समय 12 हजार से ज्यादा हेरिटेज चीजें पड़ी हैं जो कार्बूजिए और जेनरे की डिजाइन की गई हैं।

खबरें और भी हैं...