पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्स लेकर भागे स्नैचर, लड़की ने 50 मीटर भागकर पकड़ा, बुला ली पुलिस

पर्स लेकर भागे स्नैचर, लड़की ने 50 मीटर भागकर पकड़ा, बुला ली पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमतौरपर किसी महिला से स्नैचिंग हाे जाए, तो वे लोगों से मदद मांगती हैं, लेकिन रविवार को एक 19 साल की लड़की ने पहले स्नैचर को पकड़ा, बाद में लोगों को बुलाया, फिर पुलिस को कॉल कर आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया। हालांकि उसके बाकी साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपी डड्डूमाजरा का रहने वाला साहिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले ख्ुद पीटा, फिर लोेगों से करवाई धुनाई: आरतीने बताया कि आरोपी अलग-अलग भागे थे, लेकिन वे उस के पीछे भागीं, जिसने उनसे मारपीट की थी। पहले तो आरती ने आरोपी को पीटा, फिर लोगों के हवाले कर दिया। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की, इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

^मुझे स्नैचिंग से ज्यादा गुस्सा पीटने पर आया। पीछा किया , मुझे बस उसे सबक सिखाना था। पकड़े जाने के बाद उसे मारा और बदला ले लिया। -आरती, शिकायतकर्ता लड़की

आरती का कहना है कि आरोपी वारदात के बाद अलग-अलग भागे, लेकिन उनका गुस्सा तो उस पर था, जिसने मारपीट की। आरती ने उसी ओर दाैड़ लगा दी और उसे पकड़ लिया। उन्हाेंने बताया कि पहले उन्होंने सोचा था कि वे रास्ता बदलकर चलीं जाएं, लेकिन उसी रास्ते से जाने लगीं।

बताया गया कि 19 साल की आरती डड्‌डूमाजरा में अकेली रहती हैं और सेक्टर-44 में नौकरी करती हैं। रोज की तरह शाम को 7.30 बजे वे ऑटो से उतरीं। वहां से पैदल जाने लगीं। आगे चलकर उन्हें 6 लड़के खड़े मिले। उन्होंने आरती को आवाज देकर रोका। सभी आरती के पास पहुंचे और उनसे पर्स मांगने लगे। आरती ने मना किया तो उनमें से एक ने आरती को थप्पड़ मार दिया। इतने में अन्य पर्स छीनकर फरार होने लगे। आरती ने हौसला दिखाते हुए मारपीट करने वाले लड़के के पीछे दौड़ लगा दी अौर 50 मीटर तक पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया, आरोपी तब भी भागने की कोशिश कर रहा था तो आरती ने उसे कसकर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों को आवाज लगाकर बुला लिया।

खबरें और भी हैं...