पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंतर मंतर पर 15 के धरने में शामिल होगा सर्व कर्मचारी संघ

जंतर-मंतर पर 15 के धरने में शामिल होगा सर्व कर्मचारी संघ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर 15 के धरने में शामिल होगा सर्व कर्मचारी संघ

चंडीगढ़| सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा ने 15 फरवरी को दिल्ली में जंतर-मंतर पर दिए जाने वाले कर्मचारियों के धरने में शामिल होने का ऐलान किया है। यह धरना सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में दिया जा रहा है। संघ ने तमिलनाडु में 10 फरवरी से चल रही राज्य कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए वहां की सरकार से आग्रह किया है कि वह बातचीत करके हड़ताली कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे। संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में 8 फरवरी से जंतर-मंतर पर धरना दिया जा रहा है। महासंघ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में संशोधन करने, अंशदान पेंशन स्कीम को रद्द करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, आउट सोर्सिंग और ठेका प्रथा बंद करने, आयकर सीमा 5 लाख करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है।

खबरें और भी हैं...