पब्लिक पार्टिसिपेशन के बिना चंडीगढ़ कभी भी नहीं बन सकता स्मार्ट: मेयर
फेडरेशनऑफसेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन (फॉसवेक) ने सेक्टर-15 के डीएवी स्कूल के सहयोग से एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फॉसवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू, मेयर अरुण सूद, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बेंस समेत फॉसवेक से जुड़ी सभी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने हिस्सा लिया। मेयर अरुण सूद ने कहा कि पब्लिक पार्टिसिपेशन के बिना चंडीगढ़ कभी स्मार्ट नहीं बन सकता। उन्होंने कहा शहर की सभी 1900 ग्रीन बेल्ट्स में टर्शरी वाॅटर की सप्लाई शुरू की जाएगी। सभी पार्कों को टर्शरी वाॅटर के साथ जोड़ने का प्रस्ताव 29 फरवरी को होने वाली सदन की बैठक में पास होने के लिए लाया जाएगा।
फॉसवेक के मुख्य प्रवक्ता हितेश पुरी ने कहा कि चंडीगढ़ में चीफ कमिश्नर का पद बहाल किया जाए। इसका बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मेयर की टर्म पांच साल की होनी चाहिए। पार्कों एक कनाल कोठियों में पौधों में पानी देने के लिए टर्शरी वाॅटर की सप्लाई हो रही है, उसे कुछ लोग पीकर बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टर्शरी वाॅटर सप्लाई की लाइन पर लाइन टूटी को रेड कलर का किया जाना चाहिए। पुरी ने कहा कि वे इस बार चंडीगढ़ क्लब के एग्जीक्यूटिव मेंबर पद पर कंटेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने सभी वेलफेयर के नुमाइंदों से सपोर्ट करने का आग्रह किया।
फॉसवेक की बैठक में हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस ने कहा कि पुनर्वास योजना के तहत जो हाउसिंग बोर्ड ने काॅलोनियों में घर बनाए हैं उनमें रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए बोर्ड विचार कर रहा है। शहर में इस समय हजारों मकान इस स्कीम के तहत है। बैंस ने कहा कि बोर्ड में सिटीजन चार्टर पहले से बना हुआ है, लेकिन इसमें कुछ खामियां हैं। इस कमियों को दूर करके नए सिरे से सिटीजन चार्टर को लागू किया जाएगा।
मेयर अरुण सूद ने सभी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस से आह्वान किया कि पार्क रखरखाव की जिम्मेदारी अपने हाथों में लें। रखरखाव का खर्चा भी एसोसिएशनों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा पब्लिक पार्टिसिपेशन के बिना शहर स्मार्ट नहीं बन सकता। इस समय 1900 पार्कों में से 500 शहर की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन खुद रखरखाव कर रही हैं। एमसी ने शहर के सभी 1900 पार्कों में टर्शरी ट्रीटेड वाॅटर सप्लाई का प्रपोजल तैयार किया है। टर्शरी ट्रीटेड वाॅटर की क्वालिटी को बेहतर करने की भी योजना है। सूद ने कहा कि 31 मार्च तक शहर की मल्टीलेवल पार्किंग शुरू हो जाएगी। कम्युनिटी पार्टी बनाने पर भी विचार कर रहा है। इसके अलावा नॉमिनेट काउंसलर सुरेंद्र बाहगा ने सेक्टर-17 में 1200 गाड़ियों की पार्किंग का एक प्लान बनाया है।