पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ क्लब इलेक्शन: प्रेसिडेंट के लिए पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली भी दाैड़ में

चंडीगढ़ क्लब इलेक्शन: प्रेसिडेंट के लिए पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली भी दाैड़ में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरींद्र सिंह रावत b.rawat@dbcorp.in

शहरका सबसे प्रतिष्ठित चंडीगढ़ क्लब राजनीति का अखाड़ा बनेगा। पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली भी प्रेसिडेंट पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। अभी तक दौड़ में केवल सुनील गुप्ता, भूषण शर्मा और संदीप साहनी थे। पाली के चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही प्रेसिडेंट पद के लिए सहमति बनाने की कोशिश शुरू हो गई है। शनिवार देर शाम शहर के एक प्रतिष्ठित सीनियर एडवोकेट के घर प्रेसिडेंट पद के सभी दावेदारों की मीटिंग हुई। बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। क्लब चुनाव में पाली के मैदान में आने के बाद मुकाबला कड़ा हो जाएगा। शनिवार को हुई बैठक में क्लब के पूर्व प्रेसिडेंट मुकेश बस्सी, मौजूदा प्रेसिडेंट संदीप साहनी, रविंदर सिंह पाली, सुनील गुप्ता और भूषण शर्मा शामिल थे। बस्सी गुट इस बार क्लब के प्रेसिडेंट के लिए सुनील गुप्ता को मैदान में उतारने का विचार कर रहा था। पाली ने बैठक में सवाल उठाया कि यदि संदीप साहनी प्रेसिडेंट पद का चुनाव लड़ते हंै तो वह मैदान से हट जाएंगे। सुनील गुप्ता को यदि प्रेसिडेंट पद का कैंडीडेट बनाया जाता है तो वह मैदान में डटे रहेंगे। एेसे में सुनील गुप्ता की दिक्कत बढ़ जाएगी। सुनील गुप्ता पवन कुमार बंसल और पाली बंसल के विपक्षी खेमे में हैं।

चुनावी खर्च लाखों में

चुनावमें लाखों रुपए खर्च होने का अनुमान है। ऐसे में प्रेसिडेंट की दौड़ में शामिल मेंबर्स भी चाह रहे हंै कि चुनाव सर्वसम्मति से हो जाए। यदि प्रेसिडेंट सर्वसम्मति से चुन लिया जाता है तो फिर केवल वाइस प्रेसिडेंट और एग्जीक्यूटिव के लिए ही चुनाव होगा। मौजूदा समय में वाइस प्रेसिडेंट के लिए भी चार लोग, एग्जीक्यूटिव के लिए 20 से अधिक मेंबर्स दौड़ में हंै।

क्लब के चुनाव के लिए नाॅमिनेशन पेपर मिलने का काम 15 फरवरी से शुरू हो जाएगा। नॉमिनेशन 18 फरवरी तक भरे जा सकते हैं और चुनाव 7 मार्च को है। चंडीगढ़ क्लब का चुनाव 11 साल बाद हो रहा है। चुनाव के लिए कोड आफ कंडक्ट लागू हो चुका है। चंडीगढ़ क्लब शहर का प्रमुख क्लब है। ऐसे में सभी लोगों की निगाहें इस चुनाव पर लगी हुई हैं। क्लब के मेंबर्स में राजनेताओं से लेकर काॅर्पोरेट जगत से जुड़े लोग, ब्यूरोक्रेट, एडवोकेट, डाॅक्टर्स, इंडस्ट्रलिस्ट, ट्रेडर्स तक शामिल हैं। क्लब के 8 हजार से अधिक मेंबर्स हैं। इनमें से 6500 के पास वोटिंग राइट है।

खबरें और भी हैं...