पब्लिक फोरम में उठा मुद्दा- स्कूल आरटीई लागू करे तो रिज्यूम की जाए साइट
चंडीगढ़ | शहरके प्राइवेट स्कूलों में राइट टू एजुकेशन को सख्ती से लागू करना चाहिए। जो स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को एडमिशन देने से इनकार कर रहे हंै प्रशासन को उनकी साइट रिज्यूम कर लेनी चाहिए। यही नहीं उन स्कूलों की मैनेजमेंट को भी प्रशासन को बदल देना चाहिए। स्कूलों की मान्यता तक रद्द कर देनी चाहिए। यह विचार रविवार को सेक्टर 43 में शिक्षाविद रविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पब्लिक फोरम में लोगों ने व्यक्त किए।