पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूबे में सरकार बनने के बाद पत्रकारों की पेंशन का प्रावधान करेगी पार्टी: कैप्टन

सूबे में सरकार बनने के बाद पत्रकारों की पेंशन का प्रावधान करेगी पार्टी: कैप्टन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूबे में सरकार बनने के बाद पत्रकारों की पेंशन का प्रावधान करेगी पार्टी: कैप्टन

चंडीगढ़| पंजाबप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वायदा किया है कि राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद पत्रकारों के परिवार को सेहत बीमा और उचित पेंशन दी जाएगी। एक बयान में कैप्टन ने कहा कि राज्य खासकर छोटे शहरों और छोटे मीडिया संगठनों में काम कर रहे पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उनकी सलाहों और मांगों के आधार पर उन्होंने फैसला किया है कि 2017 में पार्टी की सरकार बनने के बाद इनके इनके परिवारों को स्वास्थ्य जीवन बीमार मुहैया करवाएंगे।

इसके तहत, अलग-अलग मीडिया संगठनों जैसे अखबारों, मैगजीनों, न्यूज चैनलों न्यूज पोर्टलों में काम कर रहे पत्रकारों उनके पारिवारिक सदस्य को सभी बीमारियों और मौत की हालत में रक्षा प्रदान की जाएगी।

इस क्रम में 60 साल पार करने के बाद वह सभी पत्रकार जो बतौर पत्रकार 20 साल की सेवा निभा चुके हों, इस पारिवारिक पेंशन के हकदार होंगे, ताकि उनको अगला जीवन जीने में कोई परेशानी आए।

खबरें और भी हैं...