पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंबई में हरियाणा को मिले 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

मुंबई में हरियाणा को मिले 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें पूंजी निवेश लाने के लिए मुंबई गए सीएम मनोहर लाल खट्टर को करीब 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। यहां रोड शो के दौरान विभिन्न उद्योगपतियों और कंपनियों ने लॉजिस्टिक्स, डिफेंस, एरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग, अक्षय ऊर्जा, कृषि, वित्त, रिटेल, स्किल डेवलपमेंट, पेंट्स और सत्कार जैसे क्षेत्रों में पूंजी निवेश की इच्छा जाहिर की है। खट्टर ने इन उद्यमियों को गुड़गांव में 7-8 मार्च को हो रहे ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट’ में शामिल होने का न्यौता भी दिया। इससे पहले भी खट्टर दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई में रोड शो कर चुके हैं। जबकि चीन, जापान, कनाडा आदि देशों की यात्रा भी कर चुके हैं। सरकार का दावा है कि अब तक करीब 1.77 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए एमओयू हो चुके हैं। जबकि सरकार का टारगेट 2.10 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन करना और राज्य में 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश करवाना है। मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में चल रहे ‘मेक इन इंडिया’ वीक के तहत लगाए गए हरियाणा पैवेलियन में सीएम खट्टर और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कई कॉरपोरेट घरानों के साथ बातचीत की।

सीएम ने उन्हें बताया कि हरियाणा में स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन दिए जाने की योजना है। इसके तहत उन्हें केवल ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, बल्कि 2 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल में भी छूट दी जाएगी। सीए, एमबीए, बीटेक, एमटेक आदि योग्यता वाले युवा जिनके पास 5 साल का अनुभव है, अगर वे अपना व्यवसाय शुरू करते हैं तो तीन करोड़ रुपए के टर्नओवर या तीन साल जो भी पहले हो, उनसे कोई स्टेट टैक्स नहीं लिया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे उन निवेशकों को सर्वाधिक प्राथमिकता देंगे जो हरियाणा में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भौगोलिक स्थिति ही ऐसी है जो उसे निवेश के लिए पसंदीदा स्थान बनाती है। इसकी वजह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से तीन तरफ से सटा होना। इसके अलावा नई औद्योगिक इकाइयों को सभी तरह की जरूरी क्लियरेंस एक ही छत के नीचे 60 दिन में आवश्यक रूप से दी जाएंगी। इनवेस्टर्स की सहायता के लिए रिलेशनशिप मैनेजर भी नियुक्त किए गए हैं। हरियाणा के पास करीब 10 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी है।

इंग्लैंड, जापान बने पार्टनर कंट्री

हरियाणास्टेट इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) के एमडी सुधीर राजपाल ने बताया कि हरियाणा में पूंजी निवेश करने को लेकर भारतीय ही नहीं, बल्कि कई विदेशी निवेशक भी उत्सुक हैं। इंग्लैंड और जापान तो पार्टनर कंट्री के रूप में सामने चुके हैं। जबकि चीन और स्वीडन समेत कई देशों से बात चल रही है वे भी पूंजी निवेश में हरियाणा के साथ आएंगे। ये देश हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इंवेस्टर्स सम्मिट में केवल अपने बिजनेस डेलीगेशन भेजेंगे, बल्कि अपने यहां इन्वेस्टमेंट के लिए हरियाणा की ब्रांडिंग भी करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा और जापान ने राज्य में दो मास रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमआरटीएस) प्रोजेक्ट को जल्दी लागू करने की जरूरत पर भी बल दिया है।

खबरें और भी हैं...