सिटी रिपोर्टर } यहएक अनोखा मैच था आैर जिन दो
सिटी रिपोर्टर } यहएक अनोखा मैच था आैर जिन दो टीमों में यह खेला जा रहा था उनकी कैप्टन लड़कियां थीं। एक टीम एक्टर नीरू बाजवा की थी आैर एक सिंगर कौर बी की। दरअसल यह मैच ‘नेवर से नो एटीट्यूड’ को लेकर खेला गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को हुए इस मैच की शुरुआत नीरू की टीम ने की। वे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरीं, उनके साथ एक्टर बिन्नू ढिल्लों थें। कौर बी की तरफ से नावेद अख्तर गेंदबाजी के लिए उतरे। आते ही उन्होंने बीनू ढिल्लों का बाउंसर से स्वागत किया। बीनू ने एक रन बटौरा। अब आई नीरू की बारी। जैसे ही उन्होंने बल्ला थामा पूरे ग्राउंड में हूटिंग होने लगी। नीरू के हर शॉट पर खूब तालियां बजीं। पांच ओवर में बीनू और नीरू ने मिलकर 20 रन बनाए। जवाब में उतरी कौर बी की टीम सिर्फ तीन ओवर ही खेल पाई। कौर बी पहले ओवर की तीसरी गेंद में ही आउट हो गईं। गिताज बिंदरखिया भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। नावेद ने कुछ शॉट्स जरूर लगाए। खैर इस टीम ने 20 रन बना ही लिए। मैच टाई रहा।
कबड्डी खेल सकती हूं तो क्रिकेट क्यों नहीं...
मुझेतो क्रिकेट की एबीसीडी भी नहीं आती, लेकिन यह जानती थी कि यह मैच महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए खेला जा रहा है। इसलिए मैंने नहीं कही। जब मैं कबड्डी आैर कुश्ती खेल सकती हूं तो क्रिकेट क्यों नहीं। -कौरबी, टीमकैप्टन
आप जो चाहो कर सकते हो
‘नेवरसे नो’ एटीट्यूड मतलब किसी भी चीज के लिए ना कहेें। वो कौन सा काम है जो आप नहीं कर सकती हैं, इसलिए मैं इस मैच से जुड़ी। आैर इसे कॉलेज में इसलिए खेला ताकि वहां पढ़ने वाली लड़कियों को यह मैसेज जाए। -नीरूबाजवा, टीमकैप्टन
unique match
शुक्रवार को एक्टर नीरू बाजवा और सिंगर कौर बी की टीम ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पांच-पांच ओवर का फ्रैंडली मैच खेला।
नीरू बाजवा के हर शॉट पर बजी ताली...