पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिटी रिपोर्टर }पहली बारकिसी पंजाबी म्यूजिक वीडियो में पाकिस्तानी मॉडल्स

सिटी रिपोर्टर }पहली बारकिसी पंजाबी म्यूजिक वीडियो में पाकिस्तानी मॉडल्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर }पहली बारकिसी पंजाबी म्यूजिक वीडियो में पाकिस्तानी मॉडल्स परफॉर्म करते नजर आएंगी। साथ ही ऑस्टिन मार्टिन कार भी दिखेगी। यह एक्सपेरिमेंट किया है सिंगर गिरक अमन ने। उन्होंने लव सॉन्ग बनाया है। शुक्रवार को गिरक अमन अपना गाना मार्टिन राइड लॉन्च करने चंडीगढ़ पहुंचे। उनके साथ रैपर कुंवर विर्क भी थे। उन्होंने इस सॉन्ग में रैप किया है। जबकि इस गाने के बोल महरोज ने लिखे हैं। म्यूजिक एमजी संधू ने दिया है। कुंवर ने कहा, इस सॉन्ग में एंजॉयमेंट पर फोक्स किया है। उन्होंने बताया कि इसमें एक एक्सपेरिमेंटल रैप किया है। जो फास्ट, मीडियम से लेकर स्लो में जाता है। उनका कहना है कि करीब 40 से ज्यादा बार अपडेट करने के बाद यह गाना फाइनल रूप में सामने आया है।

सनी लियोन, सना खान जैसे नामी चेहरों के साथ गिरक अमन छह सॉन्ग कर चुके हैं। अब उन्होंने सातवां सॉन्ग मार्टिन राइड किया है। एक सॉन्ग बनाते वक्त किन चीजों का ध्यान रखते हैं? गिरक कहते हैं, जब भी कोई गाना बनाते हैं तो सबसे पहले उसे अपने दोस्त आस-पास सर्कल में मौजूद लोगों को सुनाकर उनका फीडबैक लेता हूं। उनका रिस्पांस जानने के बाद ही आगे काम करता हूं। बाद में वीडियो पर ध्यान देता हूं और उसकी मॉडल और लोकेशंस पर क्योंकि जब एक वीडियो में अगर कोई सेलिब्रिटी होती है तो यकीनन इसका दायरा बढ़ता है। उन्हें फॉलो करने वाले लोग म्यूजिक को देखते हैं। इसी तरह की जब एक लग्जरी गाड़ी इसमें शामिल होती हैं तो युवा वर्ग इसके लिए क्रेजी होता है।

music launch

गायक गिरक ने अपना ट्रैक मार्टिन राइड... लॉन्च किया।

‘हमारे इस गाने में एक्सपेरिमेंट्ल रैप सुनने को मिलेगा’

खबरें और भी हैं...