सेशन: महिलाएं गृहणी बनने से ज्यादा इंटरप्रिन्योरशिप पर ध्यान दें
चंडीगढ़|कंफेडरेशन ऑफइंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) यंग इंडियंस चंडीगढ़ चैप्टर की ओर से गवर्नमेंट कालेज ऑफ काॅमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में सोशल इंटरप्रेन्योरशिप पर एक सेशन का आयोजन किया गया। इसमें एशिया 2015 के अध्यक्ष और कांगेंट इंक के फाउंडर फातिन अाफरीन ने कहा कि सोशल एक्टिविस्ट और एक विजनरी इंटरप्रिन्योर सोशल इंटरप्रिन्योर को जन्म देता है। जैसे महात्मा गांधी। यह चैरिटी और विशुद्ध व्यापार के बीच की कड़ी है। सोशल इंटरप्रिन्योर सामाजिक कार्य में अपनी रुचि रखता है और उसके लिए लाभांश दूसरी बात होती है। युवाओं को जॉब सिक्योरिटी चाहिए और उनको चेंज के लिए प्रयास करना चाहिए। स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनको बाक्स के बाहर रहकर सोचना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को गृहिणी बनने से ज्यादा इंटरप्रेन्योरशिप की ओर ध्यान देने को कहा। परंपरागत समाज में मातृसत्तात्मक प्रणाली महिलाओं के खिलाफ हिंसा की जांच कर सकती हैं।