कैट की मांग पर फूड लाइसेंस की अवधि तीन महीने और बढ़ाई
चंडीगढ़|काॅन्फेडेरेशन आॅफआॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की मांग पर चंडीगढ़ के व्यापारियों को बड़ी राहत दी गई है। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथाॅरिटी आफ इंडिया (एफएसएसआईए) ने लाइसेंसिंग रजिस्ट्रेशन आॅफ फूड बिजनेस रेगुलेशन 2011 के तहत फूड लाइसेंस धारकों के लिए नया लाइसेंस लेने के लिए अवधि बढ़ा दी है। अब लाइसेंस के लिए 4 मई 2016 तक आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले आवेदन की अवधि चार फरवरी 2016 काेे खत्म हो गई थी। कैट राष्ट्रीय सचिव चंडीगढ़ चैप्टर के प्रधान हरीश गर्ग ने बताया कि एफएसएसआईए की तरफ से इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कैट की तरफ से मामलों के जोरदार तरीके उठाए जाने के बाद यह लगातार छठी बार है कि आखिरी तारीख को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठन, दुकानदारों एसोसिएशनों की तरफ से लगातार यह मांग उठाई जा रही थी।