होटल मालिक से मारपीट, केस दर्ज कर जांच शुरू
चंडीगढ़। सेक्टर-45के रहने वाले मोहम्मद मुनाजीर ने पुलिस को शिकायत दी है कि आलम ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुनाजीर का कजेहड़ी में होटल है। घटना के समय आरोपी उनके होटल में आए और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्हें होटल से बाहर लेकर आए और वहां पर पहले से खड़े हुए कई अन्य आरोपियों ने भी उनको पीटा।